भीकनगांव जनपद सीईओ सुसाइड केस, जनपद अध्यक्ष का पति और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

0
2238

इंदौर। भीकनगांव जनपद पंचायत के सीईओ राजेश बाहेती द्वारा 3 दिन पूर्व अपने ही सरकारी निवास में की गई खुदकुशी के मामले में पुलिस में बुधवार सुबह भीकनगांव की जनपद अध्यक्ष गीता देवी खतवासे के पति धन्नालाल खतवासे और जनपद उपाध्यक्ष दुलीचंद टांक को हिरासत में ले लिया है।

बाहेती द्वारा जो सुसाइड नोट छोड़ा गया था उसमें जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आ रही थी। यह तीनों ही सुसाइड नोट सामने आने के बाद से लेखन गांव से गायब थे। सुत्रो  के मुताबिक पुलिस ने  आज सुबह जनपद अध्यक्ष के पति और उपाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया यह जानकारी सामने आ रही है कि जनपद अध्यक्ष का सारा कामकाज उसका पति ही देखता था। बाहेती को प्रताड़ित करने में उसी की भूमिका थी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here