धार: धार में एक तेंदुए ने 8 साल के बच्चे को अपना शिकार ब्ब्ना लिया। मासूम अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर सो रहा था। तभी रात में उसे तेंदुआ उठाकर जंगल में ले गया। सुबह जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजन और ग्रामीण जंगल में जाकर उसे तलाशने लगे। इसी बीच बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला।
मृतक राज के पिता अनिल ने बताया कि सुबह 6 बजे उठकर देखा तो राज वहां नहीं था। थोड़ी देर बाद तक जब वह नहीं आया तो पड़ोसियों से पूछा। जब वहां भी नहीं मिला तो तत्काल ग्रामीणों के साथ जंगल में तलाशने लगे। तभी घर से 100 मीटर की दूरी पर राज का क्षत विक्षत शव मिला। बताया जा रहा है कि मासूम का शव तीन टुकड़ों में मिला है।
अनिल ने बताया कि राज चार भाई-बहन थे। राज दूसरे नंबर का लड़का था। उससे बड़ी एक बेटी है, जिसका नाम सपना है। तीसरे नंबर की 7 साल बेटी पायल है। सबसे छोटा 4 साल के बच्चा राजवीर है। रात में राज अपने पिता के साथ खटिया पर ही सोया था।