शादी को तैयार नहीं थे परिवारवाले, बंद कमरे में काटी नस, लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर

0
589

इंदौर: शहर में एक प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में लड़की की मौत हो गई है और लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। इसी को लेकर दोनों आहत थे। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

फिलहाल विजय नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। युवक का नाम अजल और युवती का नाम पूजा बताया जा रहा है। युवती ने अपने प्रेमी अजल के ही रूम में हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अजल मूलतः खंडवा का रहने वाला है। वह इंदौर में रहता है। वहीं पूजा पास में ही रहती है। नस काटने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पूजा को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं अजल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here