पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फावड़े से कर दी ह्त्या, बेटियों ने खोला राज

0
294

राजगढ़: पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक पत्नी ने अपने ही पति की फावड़े से हत्याकर दी। हत्या करने के बाद अनजान बन मकान मालिक को फोन कर दिया। हालाँकि, महिला की बेटियों ने इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया। घटना राजगढ़ के पवोर थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार को गांधी चौक में रहने वाले रमाकांत शर्मा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

रमाकांत ने पुलिस को बताया कि न्यू काॅलोनी में उसका मकान है। इसमें रामनिवास यादव, उसकी पत्नी सपना यादव अपनी दोनों बेटियों खुशबू और आरजू के साथ रहते हैं। दोपहर में सपना ने रमाकांत को रोते हुए फोन किया। उसने बताया कि भैया जल्दी घर आ जाओ, मेरे पति कमरे में बेहोश पड़े हैं। सिर से खून निकल रहा है।

रमाकांत ने वहां पहुंचकर देखा, तो घर के पीछे के कमरे में रामनिवास यादव का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में फावड़ा भी पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को सपना पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों बच्चियों खुशबू और आरजू को थाने ले जाकर पूछताछ की।

सपना ने पुलिस को बताया कि रामनिवास नशे का आदी था। आए दिन वह उसके और बच्चियों के साथ मारपीट करता था। वारदात वाले दिन भी उसने मारपीट की थी। गुस्से में आकर गुस्से में उसने रामनिवास यादव के सिर, चेहरे, सीने और हाथों पर फावड़े से वार कर दिया।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here