बड़ी खबर इंदौर में युवक ने युवती को घर में घुसकर गोली मारी, बाद में खुद को भी गोली मार ली, युवक की मौत, युवती गंभीर

0
867

 

इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने युवती के घर में घुस कर गोली मार दी और इसके बाद युवक ने वहीं पर खुद को गोली मार ली। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि लड़की की हालत गंभीर है। उसे ईलाज के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया है,जहां युवती का ईलाज किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक युवती द्वारा विवाह से इनकार करने के कारण गुस्से में आए युवक ने यह वारदात की है।

यह घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के आर्दश इंदिरा नगर की है। पुलिस ने बताया कि घटना रात 9 बजे के आसपास की है। युवक नवीन परमार उम्र 26 साल निवासी गांधीनगर ने युवती मोहिनी नरवारिया उम्र 24 साल निवासी आर्दश इंदिर नगर के घर में घुसा और उस पर गोली चला दी। युवक ने मोहिनी के सिर पर गोली मारी है। जिससे वह वही पर गिर गई। इसके बाद युवक नवीन ने खुद के कनपटी में गोली चला दी। युवक की यही पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने देशी पिस्टल से युवती को गोली मारी है और उसी अपने आप को मार लिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का मालूम पड़ता है। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी पर आनन फानन में मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में लड़की मोहिनी को एमवाय ले गई। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर आ गए और घटना की जांज करने में लग गए।

बाहर वाले रूम बैठी थी लड़की

पुलिस सूत्रों के अनुसार जब यह घटना घटी उस समय लड़की अपने घर के बाहर वाले कमरे में अकेली बैठी थी और उसके भाई अंदर के कमरे में थे। युवक अचानक घर में घुसा और लड़की के सिर पर गोली मार दी उसके बाद अंदर के कमरे में जाकर खुद को गाली मार ली।

आपस में दोस्त थे दोनों

पुलिस ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर है। दोनो आपस में दोस्त थे। पिछले एक साल से दोस्ती थी। रीगल तिराहे के पास कही पर एक कंपनी में जाब करते थे। इस कारण लड़के की लड़की से पहले से ही बातचीत थी। शनिवार को नवीन लड़की के घर आया। पहले मोहिनी से बातचीत की और फिर उसके सिर पर गोली मार दी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here