पहले अग्रीमेंट कर लिव इन में रखा, फिर शादी का झांसा देकर रेप करता रहा बिजनेस पार्टनर

0
60

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक महिला के साथ उसके बिजनेस पार्टनर ने रेप किया है। दोनों स्टाम्प पर एग्रीमेंट कर लिव इन में रह रहे थे। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म कर दिया। अब महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- 13 साल की छात्रा से मदद के बहाने की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए बनाया दबाव

हाथोज करधनी की रहने वाली 30 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। दो साल पहले उसकी मुलाक़ात अयुब खान से हुई। दोस्ती होने पर दोनों साथ में बिजनेस करने लगे। बिजनेस पार्टनर होने पर अयुब खान ने महिला को जरुरत होने पर रुपये भी उधार दिलवाए।

ये भी पढ़ें-  मानसिक बीमार पिता पर लोहे की रॉड से किए वार, नाक टूटी, कट गया होंठ

इसके बाद अप्रैल 2022 में उसने महिला को बच्चों की परवरिश का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर स्टाम्प पर रिलेशनशिप का एग्रीमेंट करवा लिया। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव इन में रहने लगा। इस दौरान उसने कई बार महिला के साथ संबंध बनाए। फिर गांव जाने के बाद कॉन्टैक्ट खत्म कर दिया। धोखा देने का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here