रफ़ी से राकेश बन 15 साल से महिला को लिव इन में रखा, दोनों की है बेटी, अब पति को भगाकर कराया धर्मांतरण

0
611

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने रफ़ी से राकेश कुशवाहा बनकर हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया और अपने साथ ले गया। दोनों की एक बेटी भी है। अब 15 साल बाद वह दोनों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित कर रहा है। धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू होने के बाद सतना जिले में दर्ज लव जिहाद का यह पहला मामला है।

शहर के टिकुरिया टोला निवासी एक 35 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मोहम्मद रफी नाम के युवक ने अपना धर्म छिपा कर उसे अपने साथ रखा। बाद में मेरे घर में रहने लगा। उसने मेरे पति को भी मारकर भगा दिया और मेरा घर भी बेच दिया। मेरे बार-बार कहने पर भी शादी नहीं की और शोषण करता रहा।

महिला ने पुलिस को बताया कि रफी से उसे एक बेटी भी हुई, जो अब 13 साल की है। जब महिला को पता चला कि राकेश कुशवाहा बनकर रह रहे शख्स का नाम रफ़ी है, तो उसने आपत्ति जताई। इस पर रफी ने उसे और उसकी बेटी को धमकी दे डाली कि यदि उन लोगों ने सच उजागर किया तो वह दोनों को जान से मार देगा।

कुछ समय बाद रफी ने महिला और उसकी बेटी के पास आना भी कम कर दिया, लेकिन जब भी आता महिला के साथ मारपीट करता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। महिला ने कोलगवां पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका और बेटी धर्म परिवर्तन करवा कर दोनों के मुस्लिम नाम रख दिए। महिला को इस बात की जानकारी उस समय लगी जब उस शख्स द्वारा बनवाया गया राशनकार्ड महिला के हाथ लगा।

आरोपी ने महिला का नाम आधार कार्ड में भी बदलवाने की कोशिश की थी लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया था। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी इन दिनों किसी और हिंदू महिला के ही साथ रहने लगा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रफ़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here