‘लुटेरी दुल्हन’ के बाद ‘फरेबी मंगेतर’ से सावधान, लड़कियों को कर रहा टारगेट

0
408

जबलपुर: मध्यप्रदेश में लुटेरी दुल्हन गैंग लंबे समय से संक्रिय है और लोगों को अपना निशाना बना रहा है। इसी बीच अब फरेबी मंगेतर के कारनामे सामने आ रहे है। इस फरेबी मंगेतर ने अबतक 11 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। जबलपुर में चार युवतियों ने फरेबी मंगेतर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि फरेबी मंगेतर अबतक 11 युवतियों को अपना शिकार बना चुका है, इनमें मंडला-डिंडौरी और जबलपुर की युवतियां शामिल है। आरोपी बालाघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। ये पहले लड़की और उसके परिवारवालों का विश्वास जीतता है और फिर लड़की की नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेता है और फरार हो जाता है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि फरेबी मंगेतर अब तक मंडला-डिंडौरी और जबलपुर की 11 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। आरोपी बालाघाट का रहने वाला है जो पहले लड़की व उसके परिवार का विश्वास जीतता है और फिर लड़की की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे लेकर फरार हो जाता है।

आरोपी आदिवासी गरीब परिवार की युवतियों को अपना शिकार बनाता है। वो अपने रहन सहन को हाईप्रोफाइल दिखाने की कोशिश करता है और बाइक से घूमता है। इतना ही नहीं खुद ही आगे होकर युवतियों से शादी की बात चलाता है और परिवार को झांसे में लेकर उनके साथ ठगी करता है। अभी तक 11 युवतियों के साथ ठगी किए जाने की बात भी सामने आई है।

ये मामला उस समय सामने आया जब चार युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चारों युवतियों से एक ही शख्स ने ठगी की थी। युवतियों ने बताया कि आरोपी का नाम सूरज लाल तेकाम है, जो पहले उसके घर आया और शादी की बात चलाकर उसे और उसके परिजन को झांसा दिया। परिवार के लोगों का भरोसा जीतने के साथ ही युवतियों से मेल-जोल बढ़ाने के बाद आरोपी सूरज लाल ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इस तरह से अलग अलग युवतियों से 25 से 30 हजार रूपये लेकर फरार हो गया।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here