विधायक मुरली मोरवाल का बेटा करण मोरवाल गिरफ्तार, रेप केस में फर्जी दस्तावेज लगाकर ली थी जमानत

0
101

उज्जैन: रेप के मामले में फरार चल रहा बड़नगर के विधायक मुरली मोरवाल का बेटा करण मोरवाल गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। दरअसल, करण के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद करण ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर अग्रिम जमानत ली थी, जिस पर उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

जानकारी के मुताबिक़, एमजी रोड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी करण मोरवाल से पूछताछ कर रही है। हालांकि इसी बीच एक खबर यह भी आई कि करण ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here