पहाड़ी से उतरते समय ट्रेलर में जा घुसी यात्री बस, 15 की मौत

0
49

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बस और ट्रेलर की टक्कर से हादसा हुआ है। इसमें 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। हादसा कितना भीषण था इस बात की जानकारी इसी बात से लगाई जा सकती है कि लोगों के शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

ये भी पढ़ें- बेडरूम से दोस्तों को वीडियो कॉल कर पत्नी से करवाता था बात, जेठ करता था जबरदस्ती

हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से जा टकराई। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तरप्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें- तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे थे छात्र, टीचर से की पिटाई

हादसा इतना भीषण था कि चार से ज्यादा लोग बस के अगले हिस्से में फंस गए। इन्हें जेसीबी से काटकार बाहर निकाला गया। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है। 40 घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, गंदे पानी में बनाया मुर्गा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। उन्हें हादसे और रेस्क्यू के बारे में जानकारी दी। CM ने कहा कि घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीरों को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा प्रशासन को दिए हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here