बेबस अफगानिस्तान की महिलाएं, देश छोड़ने के लिए जबरन करनी पड़ी शादी

0
268

नई दिल्ली, अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के साथ ही महिलाओं पर जुल्म और हैवानियत का दौर भी लौट आया है। तालिबान के जुल्मों से बचने के लिए हजारों लोग देश छोड़कर चले गए है, वहीं कई लोग अभी भी अफगानिस्तान छोड़ना चाहते है। अमेरिकी सेना के लौटने के बाद अब अफगानिस्तान पर पोरी तरह से तालिबान का राज हो गया है। अव वहां की बेबसी की कहानियां सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें- 15 साल से ज्यादा की लड़कियों को शादी के लिए उठा रहे तालिबानी, कर रहे गैंगरेप

अफगानिस्तान छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की भीड़ थे। हर कोई देश छोड़कर जाना चाहता था। कई लोग इसमें कामयाब भी हुए लेकिन मुल्क छोड़ने में सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाओं को आई। अब पता चला है कि काबुल एयरपोर्ट पर कई लड़कियों की जबरन शादी करवाई गई ताकि वो देश छोड़ सकें।

ये भी पढ़ें- हत्या के आरोपी पर एक घंटे में एक्शन, जमींदोज किया मकान, युवती को मारी थी गोली

एक रिपोर्ट के मुताबिक़, काबुल एयरपोर्ट पर जब अकेली लड़कियों और महिलाओं को एंट्री मिलने में दिक्कत आ रही थी तब कई युवतियों की वहां पर जबरन शादी हुई। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने पुरुषों को खुद का पति बताया और तब जाकर उन्हें फ्लाइट में एंट्री मिल पाई। इतना ही नहीं कई परिवारों ने कुछ पुरुषों को पैसे दिए ताकि वो उनकी लड़कियों से शादी कर लें और उसके बाद बतौर परिवार अफगानिस्तान को छोड़ें।

ये मामला अधिकतर उन महिलाओं के साथ आया है, जो अफगानिस्तान से पहले UAE गईं और बाद में अमेरिका के लिए रवाना हुई। अमेरिका पहुंची ऐसी ही महिलाओं की अमेरिकी अधिकारी खोज कर रहे हैं और इस मामले में UAE में मौजूद अपने अधिकारियों से भी मदद मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी से भागे नाबालिग जोड़े को देवास में पकड़ा, युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

गौरतलब है कि तालिबान ने जब 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा किया, उसी के बाद देश में महिलाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। काबुल एयरपोर्ट से जो विमान जा रहे थे, उनमें अधिकतर पुरुष यात्रियों की संख्या थी। इसके अलावा जो लोग अपने परिवार के साथ थे उन्हें तवज्जो दी जा रही है।अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के काम करने पर अभी रोक लगा दी है। लड़के-लड़कियां साथ में पढ़ाई भी नहीं कर सकते हैं।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here