महिला टीचर पर पत्थरों से हमला, बचाने आई बेटी पर भी किए वार

0
57

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर महिला टीचर पर जानलेवा हमला हुआ है। टीचर अपनी बेटी के साथ गाड़ी से घर लौट रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसपर पत्थरों से हमला कर दिया। बेटी बचाने आई तो उसपर भी हमला किया। इस हमले में टीचर के सिर में गंभीर चोटें आई है, जबकि उसकी बेटी को भी कई चोटें लगी है। आसपास के लोगों ने दोनों को हमलावर से बचाया।

ये भी पढ़ें- लुका-छुपी खेल रही बच्ची के दर्दनाक मौत, सिर पर गिरी लिफ्ट

संतोष कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को उसकी पत्नी गायत्री बेटी वंदना के साथ हनुमान मंदिर गई थी। वहां से लौटते समय अचानक एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से वह गाड़ी से गिर गई। इसके बाद भी आरोपी का हमला जारी रहा। वह तबतक गायत्री पर हमला करता रहा, जबतक कि वह बेहोश नहीं हो गई।

ये भी पढ़ें-  महिला इंटीरियर डिज़ाइनर ने फांसी लगाकर दी जान, प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

मां को बचाने आई वंदना को भी आरोपी ने पत्थर मारे। वंदना के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्हें बचाया। गायत्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर इलाके में ही रहता है। पहले भी उसे यहां घुमते देखा गया है।

ये भी पढ़ें- मां ने नशा करने के लिए पैसे देने से किया इनकार, बेटे ने ज़िंदा जलाया

महिला के पति संतोष कुमार ऑनलाइन ग्रॉसरी आइटम एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं। गायत्री आर्य हरमाड़ा में थर्ड ग्रेड टीचर हैं। बेटी 2018 एमटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रही है। फिलहाल लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। पुलिस एन अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here