6 नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक देखती रही मां, ससुराल वालों की पिटाई से थी नाराज

0
219

रायगढ़: महाराष्ट्र से झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 6 नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया। फिर बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने ये कदम उठाया है। फिलहाल, महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाई, गर्भवती हुई तो लस्सी में मिलकर खिला दी दवा

घटना मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है। जानकारी के मुताबिक, महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने अपने बच्चों को कुएं में फेंक दिया। मरने वाले बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल तक की है।

ये भी पढ़ें-  ग्राहक बन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here