12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से लड़का कर रहा था परेशान

0
81

सीकर: राजस्थान के सीकर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, उसे कोई लड़का परेशान कर रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस भी मूउके पर पहुंची और जांच की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन एक मोबाइल मिला है। छात्रा की मां का कहना है कि उसके पास मोबाइल नहीं था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड, पति से हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक़, 18 साल की निष्ठा अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी। मां सीमा टीचर है, जबकि पिता राजू का कारखाना है। सुबह जब माता-पिता काम पर गए तो निष्ठां ठीक थी लेकिन दोपहर में जब पिता घर लौटे तो निष्ठा फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत उसकी मां और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- श्रद्धा की हत्या कर बेफिक्र था आफताब, दो महीने बाद बनाई नई गर्लफ्रेंड

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और तलाशी ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन एक मोबाइल मिला है। मां सीमा का कहना है कि निष्ठा पढने में काफी होशियार थी। वह कभी भी फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी। तीन-चार दिन से तबीयत खराब होने के कारण स्कूल नहीं जा रही थी। दसवीं में उसके 80-85 प्रतिशत अंक आए थे।

ये भी पढ़ें- दो महीने पहले हुआ था झगड़ा, बदमाशों ने गला काटकर की हत्या

वहीं, पिता राजू ने बताया कि उनकी बेटी के पास फोन नहीं था। तीन-चार दिन पहले शेखपुरा के एक लड़के द्वारा परेशान करने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्होंने लड़के के घर जाकर उसके परिजनों से बात कर समझाया था। परिजनों ने आगे से किसी तरह की परेशानी नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि यह फोन भी उसी लड़के का हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here