कोरियर बॉय से हुआ प्यार, लिव इन में रहने के बाद शादी से किया इनकार

0
163

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर की पत्नी ने कोरियर बॉय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि परल पहुंचाने के दौरान उसकी दोस्ती कोरियर बॉय से हुई थी। दोनों की दोस्त प्यार में बदल गई और दोनों लिव इन में रहने लगे। अब उसने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद महिला ने टीटी नगर थाने में युवक के खिलाफ खिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- नौकरी करने गया था शख्स, सट्टेबाजों ने बंधक बनाकर की मारपीट

टीटी नगर इलाके में रहने वाली 36 साल की महिला के पति की मौत 2016 में हो गई थी। उसकी 13 साल की बेटी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह ब्लू डॉट कंपनी से कोरियर मंगाती थी। इस दौरान उसकी मुलाक़ात जबलपुर में कोरियर कंपनी में नौकरी करने वाले दीपक सिंह ठाकुर से हुई। दोस्ती बढ़ी और दोनों के बीच प्यार हो गया।

ये भी पढ़ें- थाने पर CBI की रेड, SHO सहित तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

महिला का कहना है कि दीपक उससे मिलने जबलपुर से भोपाल आने लगा। 1 जनवरी 2017 को दीपक उसे मिलने के बहाने न्यू मार्केट स्थित कंचन लाज में बुलाया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दीपक ने महिला से जल्द ही शादी करने की बात कही और दोनों लिव इन में रहने लगे।

ये भी पढ़ें- FIR दर्ज नहीं करने के लिए प्रधान आरक्षक ने मांगी थी रिश्वर, लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा

दो सालों तक लिव इन में रहने के बाद जब महिला ने दीपक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इससे इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने उसकी शिकायत टीटी नगर थाने में की। पुलिस ने बताया कि वह अभी दीपक सिंह ठाकुर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश जारी है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here