
इंदौर: महिलाएं आजकल पुरुषों से कम नही है हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि अपराध के क्षेत्र में भी अब महिलाएं पुरुषों की तरह ही सक्रिय होने लगी है।इस बात का उदाहरण इंदौर के सराफा बाजार में देखने को मिला, जहां पर तीन महिलाओं ने हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने के झुमकों से भरा बॉक्स ऐसे गायब किया मानों आंखों से काजल चुराया हो। दरअसल यह महिलाएं बड़ा सराफा में झूमके खरीदने के बहाने आई थी। दोनों ने दो सेल्सगर्ल को बातों में उलझाया और छह जोड़ झूमके से भरा पूरा बॉक्स ही गायब कर दिया। बहरहाल पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सराफा थाना टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक घटना दोपहर करीब सवा बजे माधुरी ज्वेलर्स की है। पुलिस ने 62 वर्षीय धर्मेंद्र बनवारीलाल वर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। टीससी वर्मा ने बताया कि दुकान पर दो सेल्सगर्ल मौजूद थी। तभी दुकान पर तीन महिलाएं आईं और झुमके दिखाने के लिए कहा। एक सेल्सगर्ल एक महिला को आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गई। दूसरी सेल्सगर्ल एक महिला को झूमके दिखाने लगी।
वही तीसरी महिला बीच में खड़ी हो गई। सेल्सगर्ल आरती ने महिला को झुमकों के तीन बॉक्स दिखाए। जिसमे महिला ने झुमके पसंद नहीं आने पर एक बॉक्स तो तुरंत रख दिया और अन्य दो बॉक्स में वह झुमके देखने लगी और पलक-झपकते ही अपना हुनर दिखाते हुए एक बॉक्स को पैरों के बीच दबा लिया। थोड़ी देर झूमके पसंद करने का बहाना बनाया और बिना कुछ खरीदारी किए, तीनों फरार हो गई। जब सेल्सगर्ल आरती ने बॉक्स गिने तो पता चला छह जोड़ झूमकों से भरा बॉक्स महिलाएं ले गई है, जिसके बाद दुकान मालिक ने जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी औऱ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाशी कर रही है।