नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद

0
103

रांची: झारखंड में गुरूवार सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें तीन जवान शहीद हुई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए इस आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए है। वहीं, एक सीआरपीएफ के जवान के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा, आज सुबह लगभग 8:45 बजे झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के होयाहातु गांव के वन क्षेत्र में एक प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें राज्य पुलिस के झारखंड जगुआर के तीन जवानों की जान चली गई, जबकि 2 को गंभीर चोटें आईं और 197 बटालियन सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है।

बता दें कि झारखंड जगुआर झारखंड पुलिस की स्पेशल यूनिट है जो नक्सलियों से निपटती है। झारखंड पुलिस ने एक बयान में कहा है, झझारा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर यूनिट के 3 जवानों ने अपनी जान गंवा दी हैं और 3 अन्य घायल हो गए. विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here