पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, मैदान में पड़ा मिला शव

0
215

इंदौर: शहर में एक और पुलिस जहां गुंडों की धरपकड़ के लिए देर रात तक अभियान चला रही है। वहीं, दूसरी औऱ शहर में हो रही हत्या पुलिस कमिश्नर प्रणाली को चुनौती देती नजर आ रही है। एरोड्रम पुलिस एक अंधे कत्ल का अब तक खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि क्षेत्र में और एक युवक की बेरहमी से पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान अजय शर्मा निवासी उमंग पार्क कॉलोनी होना बताया गया है। उनके पिता BSF में पदस्थ है।

ये भी पढ़ें- BSc में छात्र को पास कराने के नाम पर लिए थे 30 हजार रुपये, TI को भी धमका चुका है जालसाज

दरअसल, तिरुपति टाउनशिप के पीछे पड़े खाली मैदान में पुलिस को जानकारी मिली थी कि खून में लथपथ एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान उमंग पार्क कॉलोनी में रहने वाले 27 वर्षीय युवक अजय शर्मा के रूप में की है। बताया जा रहा है युवक के पिता बीएसएफ में है ओर फिलहाल हिंदुस्तान पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात हैं।मृतक की मां का 1 साल पहले ही कोरोना के चलते देहांत हो गया था। मृतक घर में अपनी बहन के साथ रहता था।

ये भी पढ़ें- फंदे से झूलता मिला 9 साल की बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक की किससे दुश्मनी है और इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस को घटनास्थल पर खून में लगा हुआ पत्थर भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। मृतक देर रात घर से लापता था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here