महिलाओं और युवती के बीच विवाद, जमकर चले लात-घूंसे

0
361

इंदौर: इंदौर में बीच बाजार में युवती और महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं के साथ एक नाबालिग बच्चा भी था, जो युवती के साथ मारपीट कर रहा था। महिलाओं ने युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- उम्र का बंधन: राज्य पुलिस सेवा के 50 से ज्यादा अफसर नहीं हो पाएंगे IPS

मामला राजवाड़ा क्षेत्र के यशवंत रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ तीन महिलाएं बाजार में खरीददारी करने आई थी। इस दौरान उनकी एक युवती से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महिलाओं ने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here