जेठ और देवर से संबंध बनाने से मना करने पर घर से निकाला, गर्भ गिराया

0
95

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक महिला को उसके पति और सास ने मिलकर घर से निकाल दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने जेठ और देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इस पर उसके साथ मारपीट की गई। जेठ ने पेट पर लात मारी तो दो महीने का गर्भ गिर गया। महिला थाने में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह SP ऑफिस पहुंची।

ये भी पढ़ें- निगम के दरोगा के ठिकानों पर EOW का छापा, राजस्व की अपर आयुक्त के खिलाफ भी कार्रवाई

टोंगरा रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूलत: मुरैना की रहने वाली है। मई 2021 में उसकी शादी टोंगरा के युवक से हुई। शादी में पिता ने दहेज़ दिया। इसके बाद ससुरालवालों की मांग पर लाखों रुपये अलग से दिए। इसके बावजूद ससुरालवाले रुपये की लगातार मांग करते है। महिला ने बताया कि उसके अकाउंट में दो लाख रुपये थे, वह भी ले लिए और अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  डोमिनोज पर काम करने वाली युवती को लेडी डॉन ने सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल।

महिला का कहना है कि पति के दो बड़े और एक छोटा भाई है। तीनों की शादी नहीं हुई है। पति अपनी मां और तीनों भाइयों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। जेठ और देवर उसके साथ संबंध बनाना चाहते हैं। मौका मिलते ही वे उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। इसकी शिकायत उसने पति और सास से की, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। जेठ और देवर संबंध बनाने पर अड़े हैं।

ये भी पढ़ें-  बहन की मौत की खबर सुनकर बाइक से पहुंचा भाई, जलती चिता पर लेटकर दी जान

पीड़िता का कहना है कि दोनों नशे के आदी हैं। यही कारण है कि उनकी शादी नहीं हो पा रही। नशे के बाद वे उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पति से कहा, तो उसने सास के साथ मिलकर पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि उसे दो महीने की प्रेग्नेंसी थी, जेठ ने पेट पर लात मार दी, जिससे गर्भ गिर गया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here