कमाने के लिए दिल्ली गए थे माता-पिता, घर में स्कूली छात्रा ने लगा ली फांसी

0
54

रायपुर: स्कूली बच्चों के जान देने के मामले लगातार बढ़ रहे है। माता-पिता के घर पर नहीं होने पर बच्चे आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम उठा रहे है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से सामने आया है। यहां 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना उस समय हुई, जब में कोई नहीं था। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें- देर रात बदमाशों ने घर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

जानकारी के मुताबिक़, आरती कश्यप के माता-पिता कमाने के लिए दिल्ली गए हुए थे। वह गांव में अपनी दादी और बहन के साथ रहती थी। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल से लौटी। शाम के समय दादी खेत पर गई हुई थी। उसी दौरान उसकी बहन दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई थी। उसी समय आरती ने फांसी लगा ली।

जब बहन सामान लेकर लौटी तो देखा कि आरती फंदे से लटकी हुई है। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि उसने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here