नकली नोटों का पर्दाफाश, गुजरात से गिरफ्तार रतलाम की दंपत्ति, फर्जी प्रेसकार्ड बरामद

0
458

रतलाम: रतलाम की एक दंपत्ति को गुजरात पुलिस ने भुज से गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया, तो इन्होने नकली प्रेसकार्ड दिखाकर रौब दिखाने की भी कोशिश की। प्रेसकार्ड पर फोटो तो उसी थी, लेकिन नाम गलत लिखा हुआ था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अहि नाम राहुल कसेरा और पत्नी का नाम मेघा बताया। पुलिस ने दंपत्ति के पास से लाखों रूपये के नकली नोट बरामद किए है।

गुजरात पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी रतलाम के रहने वाले हैं। इनके पास से करीब 12 लाख रूपये के नकली नोट बरामद किए गए है। राहुल कसेरा और उनकी पत्नी मेघा ने दो हजार और 500 रूपये के नकली नोटों का इस्तेमाल कर 7 दुकानदारों से फोन, कपड़े और जूते ख़रीदे।

जब कुछ व्यापारियों ने नोटों को चेक किया तो वे नकली निकले। व्यापारियों ने नकली नोटों की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। सीसीटीवी फूटेज देखने पर व्यापारी और पुलिस को इस दंपत्ति के बारे में पता चला, जो नकली नोटों से व्यापारियों को चुना लगा रहा था। पुलिस ने देर रात दंपती को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

गिरफ्तार दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि, वह रतलाम का बड़ा व्यापारी है और उनका बड़ा शोरूम भी है। आरोपितों के मुताबिक़ नकली नोट मध्यप्रदेश में छपे जाते है और इन्हें प्रसारित करने के ले वे दूर-दूर तक जाते थे। पुलिस ने दंपत्ति से एक कार भी जब्त की है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here