सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दो दिन पहले ही घर छोड़कर गई थी मां

0
123

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की इज्जत लूट ली। वह नाबालिग को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। नाबालिग पड़ोसियों की मदद से पुलिस के पास पहुंची।

ये भी पढ़ें- आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप, महंत बोला- यहां रहना है तो सब सहना होगा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह आरोपी की सौतेली बेटी है। पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया। सौतेले पिता के भी दो बच्चे है। दो दिन पहले ही पीड़ित लड़की की मां से आरोपी का विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी नाबालिग को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- मजदूरी कर लौट रही महिलाओं की नाव डूबी, 7 बही

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने नाबालिग को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को अपने साथ घर ले आया। रात में फिर उसके साथ गलत काम करने के लिए उसे अपने कमरे में बुलाया लेकिन नाबालिग हिम्मत दिखाकर वहां से भाग्गर पड़ोसियों के पास पहुंची। उसने अपने पिता की हरकत के बारे में बताया लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुका था। पड़ोसियों की मदद से वह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here