स्ट्रीट डॉग की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

0
63

इंदौर: इंदौर में एक बार फिर बेजुबान के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। बाणगंगा इलाके में दो लोगों ने मिलकर एक स्ट्रीट डॉग की हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने उन्हें कुत्ते को चाकू मारते हुए देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पशुओं की संस्था को दी गई। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में फ़िल्टर प्लांट से फिर लीक हुई गैस, वेंटिलेटर पर कर्मचारी

पुलिस ने बताया कि, वाल्मीकि नगर में बगीचे के पर एक स्ट्रीट डॉग मृत अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर चाकुओं के निशान थे। आसपास के लोगों ने पशुओं की संस्था को बताया कि उन्होंने इलाके के रहने वाले विशाल और मोहित को चाकू मरते हुए देखा था। दोनों स्ट्रीट डॉग की हत्या कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- ‘गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है’, वॉइस मैसेज छोड़कर युवक ने लगाई फांसी

इससे करीब एक महीने पहले गौरीनगर में एक स्ट्रीट डॉग की दो लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पीपल फॉर एनिमल्स संस्था ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को बाद में गिरफ्तार भी किया था।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here