सुधीर सक्सेना ने संभाला मध्यप्रदेश के DGP का कार्यभार

0
106

1987 बैच के आइपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त हो गए हैं। आज शाम पीएचक्‍यू पहुंचकर उन्‍होंने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले दोपहर को गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए थे। उन्‍होंने विवेक जौहरी का स्थान ग्रहण किया।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय के पास स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विदाई कार्यक्रम हुआ, साथ ही परेड का आयोजन किया गया। डीजीपी विवेक जौहरी ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here