माँ को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से व्यापारियों ने किया दुष्कर्म, खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां

0
269

इंदौर: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने एक कारोबारी और स्टील कंपनी के सीईओ के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोप नाबालिग की मां की अनुपस्थिति में दोनों उसके घर जाकर दुष्कर्म करते थे। उसे नशीली और गर्भनिरोधक गोलियां भी खिला देते थे। पुलिस ने मंगलवार रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और एक आरोपी फरार है।

ये भी पढ़ें- फ्री फायर की लत में ग्घर में चोरी करने लगे दो दोस्त, सोने के गहने किए साफ़

लसूड़िया थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि आरोपी दिनेश गोयल निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी और अनिल सिंघल निवासी ग्रीन कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। अनिल सिंघल हिरासत में है। बालिका ने बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था।

ये भी पढ़ें- कोर्ट कैंपस में की शादी, घर जाते समय बीच रास्ते से रुपये-जेवर लेकर फरार दुल्हन

वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था। उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो मां का अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद मां की गैरमौजूदगी में यह कई बार घर आया और गलत काम किया। वही वर्ष 2021 में अनिल ने अपने साथ नाबालिग के घर पर दिनेश गोयल को भी लाना शुरू कर दिया। वह भी गलत काम करने लगा। इसके बाद घबराई किशोरी ने मां को इस बारे में बताया और मंगलवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि दिनेश एक स्टील कंपनी में सीईओ के पद पर काम करता है, जबकि अनिल कारोबारी है। देर रात पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया जिसके बाद दोनों आरोपीयो पर पास्को एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here