पत्नी की बेवफाई से परेशान युवक ने लगाई फांसी, 2014 में किया था प्रेम विवाह

0
126

भोपालः भोपाल में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर जान दे दी है। जब इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को लगी तो उसने भी खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के प्रमी सागर बाबा का जिक्र कर लिखा कि पत्नी और बच्चे से मिलने के लिए मैने उसके हाथ-पैर तक जोड़ लिए लेकिन उसने मिलने नहीं दिया। सागर बाबा ने मेरा जीवन तबाह कर दिया। मैं सागर बाबा और पत्नी की वजह से जान दे रहा हूं।

ये भी पढ़ें- 13 साल छोटे प्रेमी के साथ घर से भागी 45 साल की महिला, रिक्शा चलाता है शख्स

टीटी नगर इलाके में रहने वाले अक्षय सोमकुवंर उर्फ गोलू ने गुरूवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार सुबह जब उसकी पत्नी सुधा को घटना की जानकारी मिली तो उसने भी खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सास कुसुम बाई और रिश्तेदारों ने आग बुझाकर उसे बचाया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सुधा अपने बच्वे को भी मारने की कोशिश कर रही थी। खुद को आग के हवाले करने के बाद वह अपने चार साल के बेटे को अपनी ओर खींच रही थी। इसी बीच परिजनों ने बच्चे को बचाया।

ये भी पढ़ें- पति ने नहीं सिलवाई पसंद की शर्ट, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

दरअसल, अक्षय और सागर दोनों दोस्त थे। अक्षय के जरिए ही सुधा की मुलाकात सागर से हुई थी। इसके बाद दोनो की नजदीकियां बढ़ती गई। अक्षय को पत्नी पर शक होने लगा। वह जब भी उससे सागर के बारे में बात करता, वह उसे सागर से बोलकर घमकी दिलाती थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ। अक्षय के बड़े भाई नीलेश ने बताया कि 2014 में अक्षय का प्रेम विवाह सुधा शुक्ला से हुआ था। दोनों का चार साल का बेटाा है। करीब तीन-चार साल से सुधा का प्रेम-प्रसंग सागर से चल रहा था। बीते 7 अक्टूबर को वह अपने बच्चे को लेकर सागर के साथ चली गई थी।

ये भी पढ़ें- जन्मदिन के दिन तीन साल के मासूम की हत्या, घर से 100 फीट दूर मिला शव

अक्षय ने कई बार अपनी पत्नी को काॅल किया लेकिन वह नहीं आई। इससे दुखी होकर अक्षय ने फांसी लगाने की कोशिश की। इस दौरान उसकी मां ने उसे बचा लियाा। इसके अगले दिन गोलू ने हाथ की नस काट ली। यह खबर सुनकर सुधा एक दिन के लिए घर आ गई लेकिन अगले ही दिन वापस चली गई। इस दौरान भी अक्षय ने उससे घर वापस लौटने की गुजारिश की। जब वह नहीं मानी तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here