प्रेमी के प्यार में पागल दो बच्चों की मां, पति की कर दी हत्या

0
1082

गोरखपुर: प्रेमी के प्यार में पागल दो बच्चों की मां ने अपने पति की हत्या कर दी। पति-पत्नी और दोनों बच्चों ने रात को साथ में खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। रात में पत्नी ने पति का मुंह और नाक तकिए से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर उसी के पास सो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- बरात में नाचने को लेकर विवाद, आधी रात को बारातियों ने रेता गला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रेतवईयां गांव के रहने वाले मुकेश चौहान की शादी 6 साल पहले महराजगंज की रहने वाली खुशबू चौहान से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी है। मुकेश मजदूरी करता था। बुधवार रात पूरे परिवार से साथ में खाना खाया था और सोने चले गए। रात में खुशबू ने मुकेश का मुंह और गला तकिए से दबाकर उसे मार डाला।

ये भी पढ़ें-  पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 40 फीट ऊंची उठी लपटे

सुबह उठकर खुशबू अपने कामों में लग गई। दोनों बेटों को जब पिता नहीं दिखे तो वह उन्हें उठाने चले गए। यहां पिता को मर हुआ देख दोनों बच्चे चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर घर के बाकी लोग और पड़ोसी वहां पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और पत्नी से पूछताछ शुरू की। खुशबू पुलिस के सामने टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें-  लव जिहाद के लिए हिंदू बना कासिम, युवती को प्रेमजाल में फंसाया, की अपहरण की कोशिश

मृतक मुकेश के भाई विजय चौहान ने पुलिस को बताया कि खुशबू का गोविंद मौर्या के नाम के व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। वह पहले भी दो बार उसके साथ भाग चुकी है लेकिन पुलिस में शिकायत के बाद लौट आई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here