बरात में नाचने को लेकर विवाद, आधी रात को बारातियों ने रेता गला

0
357

इंदौर: इंदौर ने बरात में नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में फिर एक हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। यहां बरात में नाचने को लेकर बारातियों से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद बरात में आए लोगों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें-  स्पा की आड़ में बड़ा सेक्स रैकेट, पकड़ाए 5 लड़कियां और दो लड़के

दरअसल, दुधिया गांव में महेश रावत की बेटियों की शादी का आयोजन था। समारोह में शामिल होने के लिए मंशाराम मंडलेश्वर से पहुंचा था। यहां बरात में नाचने की बात को लेकर उसका बारातियों से विवाद हो गया। उस समय परिवार के लोगों ने मामला शांत करवा दिया था। रात करीब 12 बजे मंशाराम पर दो बारातियों ने चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें-  पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 40 फीट ऊंची उठी लपटे

चीख पुकार सुन जब परिवार के लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि मंशाराम खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बारात में आए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मंशाराम पेशे से मजदूरी करता है। उसके परिवार में शैलेन्द्र और रवि व दो बेटियां प्रीती ओर कीर्ति हैं।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here