लुका-छिपी खेलते हुए फ्रीजर में जा छीपी दो बच्चियां, दम घुटने से मौत

0
131

कर्नाटक: कई बार पेरेंट्स की लापरवाही बच्चों की जान पर बन आती है। पेरेंट्स कई बार बच्चों को खेलने के लिए अकेला छोड़ देते हैं और उनपर नजर नहीं रखते, जिसकी उन्हें बहुत महंगी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना कर्नाटक में हुई है, जहां खेल-खेल में दो बच्चियों की मौत हो है। लुका-छिपी खेलते हुए दोनों बच्चियां फ्रीजर में जाकर छिप गई थी, जहां दम घुटने से दोनों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- ADM के ड्राइवर ने खुद को मारी गोली, दो महीने बाद होने वाला था रिटायर

जानकारी के मुताबिक़, कर्नाटक के मैसूर जिले में मासेज गांव की रहने वाली 12 साल की भाग्या अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। काफी देर तक बच्चे लुका-छिपी खेलते रहे। इस दौरान जब भाग्या और उसकी दोस्त काव्या के छिपने की बारी आई तो दोनों ने जगह की तलाश करना शुरू की। इस दौरान दोनों को आइसक्रीम बॉक्स नजर आया और दोनों उसमें जाकर छिप गई। उन्होंने उसका ढक्कन भी लगा दिया। दम घुटने से इन दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, बचने के लिए इधर से उधर भागती रही, फिर दे दिया धक्का

दोनों जब काफी देर तक नहीं मिली, तो बच्चों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान बच्चों को फ्रीजर दिखा। जब उन्होंने वहां जाकर देखा, तो दोनों बच्चियां उसमे थी। ढक्कन हटाने के बाद भी जब दोनों में कोई हलचल नहीं हुई तो बच्चे डर गए और चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर उनके पेरेंट्स वहां आए और बच्चियों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here