प्यार की सजा मौत, राखी वाले हाथों ने उजाड़ दी बहन की दुनिया

0
808

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जहां राखी वाले हाथों ने ही अपनी बहन की जिंदगी उजाड़ दी। बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। जानकारी के मुताबिक़ वह उस लड़के के साथ घर छोड़कर भी चली गई थी। दो दिन बाद जब वह घर लौटी तो घरवालों ने उसे समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो भाई ने उसकी जान ले ली।

बहन की हत्या की साजिश भाई ने तभी रच ली थी जब वह उस युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बहन को मारने के लिए उसने दोस्त से तमंचा खरीद लिया था। बहन को कमरे में अकेला देखकर भाई उसके पास पहुंचा और गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

किशोरी दसवीं की छात्रा थी। छुर गांव में कलंजरी के गौरव की रिश्तेदारी थी। इसी दौरान गौरव की किशोरी से मुलाकात हो गई। करीब छह महीने से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 13 जून को गौरव और किशोरी गांव से फरार हो गए थे। परिजनों ने खुद ही किशोरी को मथुरा से बरामद किया, जबकि गौरव मौके से भाग गया था। तभी से किशोरी को मारने के लिए उसके भाई ने प्लानिंग बना ली थी और वह अपने एक दोस्त से तमंचा भी खरीदकर ले आया था।

उधर, परिजन किशोरी को समझाने में लगे हुए थे, इसके बावजूद वह मानने को तैयार नहीं थी। इस पर उसके भाई को बहुत गुस्सा आया और उसने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here