पूर्व मंत्री की. छठी शादी से पहले तीसरी पत्नी ने लगाया तीन तलाक का आरोप, मामला दर्ज

0
422

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रहे बशीर चैधरी पर उनकी पत्नी नगमा ने मुकदमा दर्ज कराया है। नगमा ने बशीर पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा किे पति के छठी शादी करने की जानकारी मिलने पर वह ससुराल आई थी। इस दौरान बशीर ने उनसे गाली-गलौज की और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

नगमा पूर्व मंत्री की तीसरी पत्नी है। ताजगंज इलाके की रहने वाली नगमा ने बताया कि चैघरी बशीर से उनका निकाह 11 नवंबर 2016 को हुआ था। नगमा ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही उनके ससुराल वाले उत्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। इसके खिलाफ उन्हानें शिकायत भी की थी, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी।

नगमा ने बताया कि 23 जुलाई को उन्हे बशीर के छठवीं शादी करने की जानकारी मिली। इस पर वह अपने ससुराल गई थी, जहां शौहर ने उनसे गाली-गलौज की और तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

पूर्व मंत्री की पहली शादी समाजवादी पार्टी की नेता गजाला से हुई थी। दूसरी शादी दिल्ली की रूबीना से हुर्ठ थी और तीसरी शादी नगमा से हुई थी। अब यह मंत्री छठीं शादी करने जा रहे थे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here