बड़ी सर्जरी: कुमार पुरुषोत्तम बने खरगोन कलेक्टर

0
407

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है इन तबादलों में खरगोन, रतलाम और निवाड़ी के कलेक्टर बदल दिए गए हैं ।

यह भी पढ़ें Audio Bulletin: हटाए गए खरगोन के SP- DM – तीन पुलिसकर्मियों का एक और हत्यारा ढेर

T

सरकार की तरफ से शनिवार को जारी आदेश में खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली बनाया गया था। साथ ही उनको विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को रतमाल का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) तरुण भटनागर को निवाड़ी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। रतलाम के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को कलेक्टर खरगोन बनाया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here