रेल की पटरियां बेच रहे थे चोर, फेसबुक लाइव से गिरफ्तार

0
232

रांची: सोशल मीडिया कई बार पुलिस के लिए इतना सहायक हो जाता है कि उसकी मदद से चोर आसानी से पकड़ा जाते है। झारखंड पुलिस ने भी फेसबुक पर शिकायत पर एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे। दोनों अपराधी रेल की पटरी को काटकर उसे बेच देते थे।

भावनापुर थाना क्षेत्र के टाउनशिप में एक रेलवे सेल बंद पड़ी है। यहां से ये आरोपी पटरियों के टुकड़े काटते और फिर उन्हें बेच देते थे। इस वारदात को चोर तब अंजाम दे रहे थे, जब महज 2 किलोमीटर पर ही पुलिस स्टेशन था।

एक सामाजिक कार्यकर्ता चमन कुमार सिंह ने इस मुद्दे को फेसबुक पर लाइव किया। सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उन्होंने सेल की हालत दिखाई, जहां रेलवे की पटरियां कटी हुई दिख रही थीं। चोर धीरे-धीरे करके वहां से बड़ी संख्या में सामान चुरा रहे थे। सोशल मीडिया पर गढ़वा के एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे की नजर पड़ी तो उन्होंने वारदात पर संज्ञान लिया।

एसपी के निर्देश के बाद महज 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया गया है. इस केस में अब तक 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. एक आरोपी चोरी करता था और दूसरा उसे बाजार में बेचता था। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने लोहे का स्लीपर, चूड़ी और गैस कटर बरामद किया है।

पुलिस ने कहा है कि इस इलाके में लगातार रेलवे संपत्ति की चोरी हो रही थी। अगर रेल यहां दौड़ती तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। पुलिस ने समय रहते एक्शन लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से बड़ी संख्या में रेलवे की संपत्ति बरामद की गई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here