रिमांड होम अधीक्षक पर गंभीर आरोप, नशा देकर लड़कियों से कराती है घिनौना काम

0
144

पटना: बिहार के बालिका रिमांड होम से निकली एक लड़की ने अधीक्षण पर यौन उत्पीड़न करवाने के गंभीर आरोप लगाए है। पटना सिटी के बालिका रिमांड होम से निकली लड़की ने अधीक्षक वंदना गुप्ता पर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। रिमांड होम में बाहर के लड़के आते थे, जिनके साथ संबंध बनाने के लिए लड़कियों को मजबूर किया जाता था। लड़कियों को पहले नशे की दवा दी जाती है और फिर उनसे घिनौना काम किया जाता है।

ये भी पढ़ें- AIMIM के नेता के मुंह पर पोती कालिख, हिंदुओं पर दिया था बयान

लड़की ने बताया कि यदि कोई लड़की इसका विरोध करती तो उसका खाना बंद कर दिया जाता है और उसके साथ मारपीट की जाती है। इतना ही नहीं, उसने आरोप लगाया कि वंदना के अत्याचार के कारण कई लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है। लड़की ने बताया कि उसे भी नशीला पदार्थ पिलाया गया था और कई लोगों से शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया था। उसने भी हाथ की नस काट ली थी।

ये भी पढ़ें- फौजी ने पोर्न देखकर किया लड़के के साथ यौन शोषण, फिर हत्या कर फेंका शव

उसने ये भी बताया कि इस रिमांड घर में हर चीज के पैसे देने पड़ते हैं, तभी उन्हें अच्छी सुविधा मिलती है। जो भी लड़की वंदना की बात नहीं मानती, उसे पेड़ से बांधकर पीटा जाता है। वंदना कई कई लड़कियों को कोर्ट के आदेश के बाद भी बाहर नहीं आने देती थी। वह पैसों की डिमांड करती है और पैसे न दिए जाए तो किसी न किसी कागजी कार्रवाई में उलझाकर वहीं रखती है।

ये भी पढ़ें- ठंडी रोटी देने पर होटल संचालक से मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

वहीं, पीड़ित लड़की इस शिकायत को लेकर जब गांधी मैदान के पास स्थित थाने में गई तो उसे वहां से पटना के महिला थाना जाने के लिए कहा गया। जब वह महिला थाना गई तो वहां कहा गया कि एक नोट पैड पर अपनी शिकायत लिखकर दें। उन्होंने कहा कि शिकायत हमें देने से अच्छा है आप पटना डीएम से इस विषय में बात करें। इतना सब होने के बाद आखिरकार पीड़ित लड़की वापस लौट गई।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here