हॉस्टल में फांसी लगाकर छात्र ने दी जान, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

0
161

झुंझुनू: राजस्थान में फिर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। उसने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर अपने माता-पिता से माफ़ी मांगी। सुबह जब हॉस्टल का एक छात्र पानी गर्म करने पहुंचा, तो उसे पेड़ से लटका देखा। उसने तुरंत टीचर को बताया। होटल संचालक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल, सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें- लोकायुक्त संगठन में बड़ा फेरबदल, हटाए गए DG कैलाश मकवाना

जानकारी के मुताबिक़, कृष्णा कुमार एक साल पहले ही चिड़ावा गया था। वह वहां हॉस्टल में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह उसने हॉस्टल में ही एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। एक छात्र जब नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए बाथरूम में पहुंचा तो उसने कृष्णा को पेड़ से लटका देखा। उसने टीचर को इस मामले की सूचना दी।

ये भी पढ़ें- लोकायुक्त संगठन में बड़ा फेरबदल, हटाए गए DG कैलाश मकवाना

घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को उसके हाथ पर लिखा हुआ नोट मिला है। उसने लिखा- ‘सॉरी पापा, लव यू मॉम, मैं पागल हो जाता।’ फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था।

ये भी पढ़ें- बीकॉम की छात्रा से लब जिहाद, सगाई होने पर धर्म बदलने का बनाया दबाव

वहीं, हॉस्टल में उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि रात को करीब 11 बजे तक सभी एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान लगा नहीं था कि कृष्णा को कोई परेशानी होगी। हम साथ में बात भी कर रहे थे। करीब 11 बजे बाद सोने चले गए। इसके बाद पता नहीं कि कब वो कमरे से बाहर आया और कब सुसाइड किया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here