प्रेमी जोड़े की निर्ममता से हत्या, महिला के पूर्व प्रेमी पर पुलिस को संदेह

0
127

रांची: झारखंड के रांची में दोहरे हत्याकांड की एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यह हत्याकांड प्रेम प्रसंग के चलते हुआ है, जिसमे प्रेमी जोड़े को मौत के घाट उतार दिया गया है। दोनों युवक-युवती क्षेत्र के ही रहने वाले है। हत्या युवती के पूर्व प्रेमी द्वारा की गई है, ऐसा पुलिस को अंदेशा है।

ये भी पढ़ें- करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से आई पुलिस

मृतको की पहचान विवेक तिग्गा और पूजा कच्छप के रूप में हुई है। दोनों के बीच मे प्रेम प्रसंग था। स्थानीय लोगो द्वारा अक्सर विवेक को पूजा कच्छप के घर पर देखा गया है। बताया जा रहा है कि जिस युवती की मृत्यु हुई है उसका पहले प्रेम नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों लिव इन मे रहते थे और इस दौरान वह प्रेम के बेटे की माँ भी बन गई थी।

ये भी पढ़ें- 16 महीने तक बंधक बनाकर किया रेप, बच्चा पैदा करने के लिए किया मजबूर

पूजा का चार साल का बेटा है। किसी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया जिसके कारण दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद अब पूजा का रिश्ता विवेक से जुड़ गया। लेकिन अब दोनो की लाश मिलने के बाद पुलिस को महिला के पूर्व प्रेमी पर ही हत्या करने का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here