मां के फर्ज के साथ देशसेवा का कर्तव्य निभा रहीं ये महिला सिपाही

0
210

शामली: एक हाथ में आठ महीने का बचा और दूसरे हाथ में कलम पकड़ी ये महिला अपने दोनों फर्ज एकसाथ निभा रही है। काम के प्रति ऐसी लगन बहुत कम ही देखने को मिलती है। सदर कोतावली में एक महिला सिपाती ने अनूठी मिसाल पेश की है। देल्प डेस्क पर तैनात ये महिला सिपाही जहां मां की ममता का कर्तव्य निभा रहीं हैं तो वहीं देश के प्रति अपना फर्ज भी निभा रही हैं।

महिला सिपाही अपने आठ महीने की बच्ची के साथ रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ड्यूटी करती हैं। सिपाही अंजू इस दौरान अपने काम में किसी भी अधिकारी को शिकायत मौका नहीं देतीं। हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायत आने पर वह बखूबी तरीके से उनका निस्तारण करा रही है।

अंजू ने बताया कि उनके पति भी पुलिस में हैं। वह कहती हैं कि आज तक किसी भी मामले मैंने शिकायत का मौका नहीं दिया। मैं बड़ी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मां होने का फर्ज अदा कर रही हूं। बेटी पैदा होने के बाद से ही वो दोनों काम साथ-साथ कर रही हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here