पति ने बीच बाजार में पत्नी को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान

0
116

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में पति ने पत्नी को भरे बाजार में आग के हवाले कर दिया। महिला को आग में घिरा देख आसपास के लोगों ने गड्‌ढों और घरों से पानी लाकर आग बुझाई। इस घटना में महिला का हाथ, पैर और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। पति तलाश के पेपर पूरे करवाने के लिए भोपाल आया था। इसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक! मायके आकर रह रही महिला के साथ मारपीट, पति को कंधे पर बैठाकर निकाला जुलूस

22 साल की मुस्कान की शादी 4 अप्रैल 2019 को अलीगंज, राजस्थान के रहने वाले रईस खान से हुई थी। मुस्कान से पुलिस को बताया कि उसका पति हम्माली करता है। शादी के बाद ही पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। वह हर बात में शक करता था और मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर 16 मार्च को वह भोपाल में बहन के घर आकर रहने लगी।

ये भी पढ़ें-  दो बच्चों की हत्या कर किसान ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

अपना खर्च चलाने के लिए मारवाड़ी रोड में रहने वाले रिजवान के घर की देखरेख की नौकरी करने लगी। मंगलवार को वह ड्यूटी कर रही थी, तभी उसके पास रईस का फोन आया कि एमपी ऑनलाइन पर जाकर तलाक के पेपर पूरे करवा लो। ड्यूटी ख़त्म होने के बाद वह दुकान ढूंढ रही थी, तभी रास्ते में उसके पति रईस दिखा।

ये भी पढ़ें-  अधेड़ महिला से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट को पहुंचाया नुकसान, फिर की हत्या

इस दौरान वह कुछ समझ पाती रईस उसे घसीटने लगा। उसने उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ये देख लोग इकठ्ठा हुए तो वह वहां से भाग गया। मुस्कान की बहन सना ने बताया कि रईस राजस्थान में हम्माली करता है। वह शादी के बाद से बहन को प्रताड़ित कर रहा है। उसकी करतूतों की वजह से बहन उससे अलग रहने लगी।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here