उधारी मांगने पर महिला पर डाला खौलता तेज, 50 फीसदी झुलसी

0
42

दुर्ग: चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाली महिला पर उधारी मांगने पर हमला हुआ है। बदमाश ने उसपर खौलता हुआ तेल दाल दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से झुलस गई। गरीबी के अभाव में महिला इलाज भी नहीं करवा पा रही है। 50 फीसदी झुलसने के बाद भी वह घर पर इलाज कराने को मजबूर है। इधर, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बैंक से लाखों की धोखाधड़ी, चेहरा छीपाकर निकाली चेकबुक

पुलिस ने बताया कि, ललिता साहू चाय और नाश्ते का ठेला लगाती है। मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद इरफान उसी क्षेत्र का बदमाश बताया जा रहा है। इरफ़ान कई महीनों से महीले के ठेले से समोसे और चाय उधारी में ले रहा था। कई महीनों का उधार हो जाने पर महिला ने इरफ़ान से 7 हजार रुपये उधारी हो जाने की बात कही। उसने कहा 7 हजार नहीं तो, कम से कम पांच हजार रुपये दे दे, तभी वह उधाई आगे बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से लड़का कर रहा था परेशान

इस पर इरफ़ान गुस्सा हो गया और उसने उसी समय महिला जिस समय कड़ाही में तेल चढ़ाकर समोसा निकाल रही थी। इरफान ने सीधे कड़ाही का गर्म तेल उठाया और महिला के ऊपर डाल दिया। खौलता हुआ तेल चेहरे से लेकर पूरे शरीर में पड़ा। इससे ललिता साहू बुरी तरह झुलस गई। अस्पताल का बिल भरने में असमर्थ महिला घर पर ही अपना इलाज करवा रही है।

ये भी पढ़ें-  श्रद्धा की हत्या कर बेफिक्र था आफताब, दो महीने बाद बनाई नई गर्लफ्रेंड

पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एसिड अटैक जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे महिला को शासन से कुछ लाभ भी मिल जाएगा।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here