महिला ने वकील पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को दिए CCTV फुटेज

0
263

इंदौर: इंदौर में एक महिला ने वकील पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वकील उसे अपना धर्म छोड़कर उसके साथ रहने के लिए कहता है। साथ ही रास्ते में कभी भी रोक लेता है। हालांकि, वकील ने महिला के आरोपों को झूठा बताया है। इसके जवाब में महिला ने छेड़छाड़ के CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं।

ये भी पढ़ें- उधारी मांगने पर महिला पर डाला खौलता तेज, 50 फीसदी झुलसी

पुलिस के मुताबिक़, महिला ने वाकिल आफताब पठान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि आफताब उसे रास्ते में रोकता है और कहता है कि वह अपना धर्म छोड़कर उसके साथ रहने लगे। इसको लेकर दोनों का विवाद भी हुआ। मामला जब हिंदूवादी संगठन तक पहुंचा तो उन्होंने इकट्‌ठा होकर थाने में केस दर्ज करा दिया।

ये भी पढ़ें- बैंक से लाखों की धोखाधड़ी, चेहरा छीपाकर निकाली चेकबुक

महिला का आरोप है कि आफताब ने उनके साथ अश्लील भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं कई बार वह मेरे नजदीक आकर भी खड़ा हो गया। लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने सामान्य धमकाने के मामले में कार्रवाई कर दी। पीड़ित महिला का कहना है कि एडवोकेट आफताब ने पति को छोड़कर उसके साथ रहने की बात भी कही थी।

ये भी पढ़ें-  12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से लड़का कर रहा था परेशान

अधिवक्ता आफताब ने इस मामले में कहा है कि महिला से उनका पालतू जानवरों को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत भी की थी। इसी का बदला लेने के लिये महिला ने उन्हें झूठा फंसाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौपे है, जिसमें आफताब पठान का उनसे विवाद होते दिखाई दे रहा है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here