पति ने दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने के लिए बनाया दबाव, मना करने पर पीटा

0
60

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। उसे होटल के कमरे में बंद कर उसका मोबाइल भी छीन लिया। इतना ही नहीं, सास और भाभी ने पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया।

ये भी पढ़ें- मेनेजर की हिम्मत से लूटने से बचा बैंक, कैंची से हमला कर बदमाश को दबोचा

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मोहम्मद अम्मार राजस्थान के बीकानेर में होटल मेनेजर है। उसने होटल के कमरे में बंद कर उसका मोबाइल छीन लिया। फिर उसके साथ वाइफ स्वैप का खेल खेला। उसपर दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। अप्राकृतिक रूप से फिजिकल रिलेशन भी बनाए।

ये भी पढ़ें- सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दो दिन पहले ही घर छोड़कर गई थी मां

महिला का आरोप है कि उसके पति को शराब और ड्रग्स की लत है। वह कई बार नशे में वह लड़कियों के साथ ही लड़कों से भी संबंध बनाता है। मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद महिला दो महीने पहले अपने पीहर आकर रहने लगी थी। हालांकि, इस दौरान उसकी मां सऊदी अरब में थी। जब वह लौटी तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

ये भी पढ़ें- आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप, महंत बोला- यहां रहना है तो सब सहना होगा

इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इतना है नहीं, महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसकी सास और भाभी भी पति के साथ मिलकर उसपर 50 लाख रुपये दहेज़ में लाने के लिए प्रताड़ित कर रही थी। पति की हरकतों के बारे में ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने भी आधुनिक होने की बात कही। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here