स्वास्थ्य विभाग के मस्टरकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

0
117

इंदौर: इंदौर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ मस्टरकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि रात में उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद सुबह उसने फांसी लगा ली। दोनों ने पञ्च साल पहले प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- डेढ़ करोड़ के लालच में भाई और बेटे ने की थी व्यापारी की हत्या, तीन महीने बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

कनाड़िया इलाके के भूरी टेकरी में रहने वाले आनंद बिलवान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि रात में उसकी पत्नी जूली से उसकी कहासुनी हुई थी। कई दिनों से दोनों के बीच खटपट चल रही थी। इसके बाद देर रात आनंद ने अपनी जान दे दी। रात में पत्नी ने ही उसे फंदे पर लटके देखा था।

ये भी पढ़ें- CA बनने आए छात्र ने बनाई बिल्डर के नाम से फर्जी कंपनी, प्लॉट बेचकर ठगे करोड़ों रुपये

पुलिस के मुताबिक आनंद स्वास्थ्य विभाग में मस्टरकर्मी के पद पर काम करता था। करीब पांच साल पहले उसने जूली से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के कारण परिजनों ने उसे अलग कर दिया था। आनंद इसके बाद भूरी टेकरी इलाके में आकर रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक आनंद के परिवार में उसकी चार और दो साल की दो बेटियां हैं।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here