इंदौर: पत्नी के दूसरी शादी करने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने एक नंबर लिखकर कहा कि इस नंबर पर कॉल कर मेरे मरने की खबर दे देना। पत्नी की दूसरी शादी से युवक तनाव में चल रहा था। इसी तनाव के चलते उसने अपनी जान दे दी।
ये भी पढ़ें- होटल की छत से कूदने की कोशिश करने लगा शेफ, बोला ‘मुझे गोली मार दो’
पुलिस ने बताया कि बड़नगर के रहने वाले उमेश की शादी 2018 मेंउज्जैन की रेणु से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों में विवाद होने लगा और रेणु अपने मायके आ गई। 2020 में रेणु ने उमेश के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच की दूरी और बढ़ गई।
ये भी पढ़ें-पुलिस की वर्दी पहन दो भाई कर रहे थे गांजे की तस्करी, ID ने खोली पोल
कुछ समय बाद रेणु के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। उमेश को पिछले महीने रेणु की दूसरी शादी की जानकारी लगी। इसके बाद से ही वह तनाव में था। वह बड़नगर से इंदौर अपने पिता के पास आ गया। उसे नौकरी पर आने के लिए लगातार कॉल आ रहे थे लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
ये भी पढ़ें- हॉरर फिल्म का असर, 8 साल के बच्चे ने गुड़िया को फंदे से लटकाया, फिर खुद लगाई फांसी
बुधवार को उमेश के पिता काम पर गए थे और वह घर में अकेला था। दोपहर में जब उसके पिता घर लौटे तो उमेश फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में एक नंबर लिखाकर कहा गया था कि मेरे मरने के बाद उक्त नंबर पर आत्महत्या की जानकारी दे दी जाए।