मायके से नहीं लौटी पत्नी, खुद को गर्म चाकू से दागा, ब्लेड से लगाए कट

0
476

अलवर: राजस्थान के अलवर में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर एक पति ने खुद पर जुल्म की सारी हदें पार कर दी। युवक ने पहले नींद की गोलियां खाई, पूरे शारीर पर उस्तरा और ब्लेड से कट लगा लिए। गर्म चाकुओं से दागा। दो दिन बाद होश आया तो पूरी कहानी बताई। पहले पुलिस इसे हमला मां रही थी।

ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मी हत्याकांड: शिकारियों के परिवार के दो और लोग गिरफ्तार, रायफल बरामद

मामला मामला जिले के टपूकड़ा थाना के छापर गांव का है। यहां रहने वाले मोहम्मद कैफ की शादी तीन साल पहले सरजीना से हुई थी। वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। 15 दिन पहले कमाई और खर्चे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि सरजीना मायके चली गई थी। उसे वापस बुलाने के लिए कैफ ने कई बार पत्नी को मनाया और लौट आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मोहम्मत कैफ ने एकसाथ नशे की 7 गोलियां खा ली। इसके बाद एक के बाद एक खुद के शरीर पर कट लगा दिए।

ये भी पढ़ें- रेडीमेड कारोबारी ने किया सुसाइड, कर्ज और प्रॉपर्टी विवाद से था तनाव

मोहम्मद कैफ ने बताया कि झगड़ा होने पर पत्नी मायके चली गई थी। मेडिकल स्टोर से ही वह नशे की गोलियां लेकर आया था। पहले उसने नशे की एकसाथ 7 गोलियां खा ली। इसके बाद घर में ब्लेड से खुद के शरीर पर चीरे लगाए। उसने शारीर पर करीब 100 कूट लगाए थे। फिर गर्म चाकू से खुद को दागा। खुद को घायल कर वह छपरा बस स्टैंड पर पहुंचा और बेहोश हो गया। जब लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। दो दिन बाद जब उसे होश आया तो ये पूरी कहानी उसने खुद पुलिस को बताई।

ये भी पढ़ें- फंदे से झूली डॉक्टर की बेटी, साथी फोटो वायरल करने की दे रहे थे धमकी

पुलिस ने बताया कि वह पहले भी इस तरह की एक घटना को अंजाम दे चुका है। कुछ महीने पहले उसने दुकान से रुपये चुरा लिए। इस घटना का पता नहीं चले इसके लिए नई अफवाह फैला दी कि छापर स्टैंड पर बम ब्लास्ट हो सकता है। इस मामले में भी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। मोहम्मद कैफ और सरजीना की एक साल की बेटी है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here