फंदे से लटका मिला 12वीं के छात्र का शव, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

0
65

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 12वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र कोलारस में एक किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसके साथ उसका छोटा भाई भी रहकर पढ़ाई कर रहा था। हालांकि, उसके माता-पिता आते जाते रहते थे। एक दिन पहले ही उसने दशहरे पर घर आने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें- नौकर ने की बुजुर्ग मालकिन को जान से मारने की कोशिश, बचने की कोशिश में आई चोट

जानकारी के मुज्ताबिक, 20 साल का छोटू लोधी कोलारस में किराए के कमरे में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। नवरात्रि में वह हर रोज सुबह 4 बजे उठकर माता के मंदिर जाता था। आज जब छोटू नहीं उठा तो मकान मालिक ने उसे उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया। बहुत देर तक जब दरवाजा नहीं खुला और कोई अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ा गया।

ये भी पढ़ें- फर्जी इंस्पेक्टर बन होटलों से कर रहा था वसूली, कई लड़कियों से ठगे लाखों रुपये

अंदर जाकर देखा तो छोटू फंदे से लटका हुआ था। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छोटू के पिता सुनील ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटे हैं। छोटू ने उनसे नवमी और दशहरे पर आने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें- कुक्षी में ढही मकान की दीवार तीन मजदूरों की मौत

सुनील ने आगे बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसे बताया था कि छोटू को कोई फोन करके धमकी देता था। छोटू को लड़की छेड़ने के आरोप में किसी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पिता के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here